Site iconSite icon AR Live News

गुजरात: समुद्री में पाकिस्तानी नाव से पकड़ी गयी 350 करोड़ रूपए की हेरोइन, 6 लोग गिरफ्तार

gujarat ats and coast guard team seize 50 kg heroin cost 350 crore from pakistani boat in sea jakhau kutchgujarat ats and coast guard team seize 50 kg heroin cost 350 crore from pakistani boat in sea jakhau kutch

अहमदाबाद,(एआर लाइव न्यूज)। गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक इंडियन कोस्ट गार्ड ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बीती रात कच्छ में समुद्री सीमा रेखा के निकट पाकिस्तानी नाव से 50 किलो हेरोइन पकड़ी है, जिसकी बाजार कीमत 350 करोड़ की रूपए आंकी गई है। टीम ने पाकिस्तानी नाव से 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

जानकारी के अनुसार एटीएस गुजरात को समुद्री मार्ग से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भारत लाए जाने की गोपनीय सूचना थी। इस पर गुजरात एसटीएस ने भारतीय तट रक्षक से संपर्क किया। गोपनीय सूचना के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा आईएमबीएल के निकट क्षेत्र में गश्त के लिए कोस्ट गार्ड के दो जहाजों को तैनात कर दिया गया।

आधी रात को समुद्र में गश्त कर निगरानी कर रही भारतीय तट रक्षक की टीम ने भारतीय जल क्षेत्र में संदिग्ध पाकिस्तानी नाव को देखा। तट रक्षक टीम ने चेतावनी दी, तो पाकिस्तानी नाव ने उचित जवाब नहीं दिया। इस पर तटरक्षक के जहाजों ने उस संदिग्ध पाकिस्तानी नाव को रोक लिया। नाव की तलाशी में 50 किलोग्राम नशीला पदार्थ हेराइन बरामद हुई। जब्त हेरोइन की बाजार कीमत 350 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अग्रिम जांच और पूछताछ के लिए गिरफ्तार आरोपियों को नाव सहित कच्छ के जखाउ गांव लाया गया है।

Exit mobile version