Site iconSite icon AR Live News

अर्थ स्किन की डायरेक्टर डॉ. दीपा सिंह को लेजर क्वीन की उपाधि

arth skin director dr deepa singh get name lazer queen by maharashtra governorarth skin director dr deepa singh get name lazer queen by maharashtra governor

महाराष्ट्र के गवर्नर ने एक्सीलेंस इन मेडीकल लेजर के अवार्ड से किया सम्मानित

मुंबई। अर्थ स्किन की डायरेक्टर डॉ. दीपा सिंह को मुंबई में हुए एक समारोह में लेजर क्वीन की उपाधि से नवाजा गया है। समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल ने डॉ दीपा सिंह को एक्सीलेंस इन मेडिकल लेजर का सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और लेजर क्वीन की उपाधि से नवाजा।

डॉ. दीपा सिंह ने मेडीकल लेजर की इजरायली कंपनी से ट्रेनिंग हासिल की है, साथ ही वो लंदन यूके से भी मेडिकल लेजर और क्लीनिकल कॉस्मटोलॉजी में प्रशिक्षित हैं। उन्हें क्लीनिकल कॉस्मेटोलॉजी में स्वीडन की फेलोशिप भी प्राप्त है। एक साल के अंदर डॉ दीपा ने अर्थ स्किन पर पांच हजार से भी ज्यादा क्लाइंट्स का सफलतापूर्ण इलाज किया है।

लेज़र की सहायता से उन्होंने मुंहासे के दाग हटाना या अन्य किसी भी तरह के दाग हटाना, मुंह और शरीर पर पिगमेंटेशन को हटाना, एंटी एजिंग, चेहरे पर ग्लो लाना, अनचाहे बालों को हटाना सहित विभिन्न तरह के इलाज किए हैं।

डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि हम हर मरीज की सही एनालिसिस करते हैं, इसी कारण सभी का सफलतापूर्ण इलाज हो पाता है और यही उनकी विशेषता है। डॉ दीपा ने कहा कि वे अर्थ स्किन पर हर मरीज के अनुसार उपयुक्त व आधुनिक लेजर का उपयोग इंटरनेशनल मेडीकल प्रोटोकॉल के अनुसार करती हैं। वे अब जयपुर स्थित अर्थ मरुधर स्किन एंड कॉस्मेटिक में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं।

Exit mobile version