Site iconSite icon AR Live News

रूपया रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिरा: 82.20 रुपया प्रति डॉलर पर आया

rupee falls to record low against US Dollarrupee falls to record low against US Dollar

मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गया है और डॉलर के मुकाबले पहली बार रूपया 82.20 पर आ गया है। शुक्रवार को रूपया शुरुआती कारोबार में 82.20 रुपया प्रति डॉलर के लेवल पर आ गया है। इसमें 33 पैसे या 0.41 फीसदी की जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के गुरूवार रात दिए गए बयानों से डॉलर की कीमतों में उछाल आया है और रूपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर गया।

इस साल 10 फीसदी से ज्यादा गिरा रूपया

डॉलर के मुकाबले रूपए में लगातार गिरावट हो रही है। इस साल रुपये में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। रूपया इस साल 2022 में 10.60 फीसदी टूट चुका है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के लगातार ब्याज दरों के बढ़ाने से डॉलर मजबूत हो रहा है और इसके चलते इमर्जिंग मार्केट्स की करेंसी के साथ भारतीय रूपए में गिरावट देखी जा रही है।

Exit mobile version