गोण्डा (एआर लाइव न्यूज)विकास कुमार सोनी। जिले के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आज थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत 30 सितम्बर को एक पुलिया के नीचे एक व्यक्ति के शव मिलने की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर व 3 मोबाइल बरामद किये।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने बताया कि 27 सितम्बर को गोण्डा रेलवे स्टेशन पर एटियोस कार लावारिस खड़ी मिली, इसके तीन दिन बाद 30 सितम्बर को थाना नवाबगंज क्षेत्र में एक पुलिया के नीचे कार चालक इरफान का शव बरामद हुआ था। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में टीमे गठित की गई।
वाहन लूटने के उद्देश्य से की हत्या
पुलिस टीम ने गहनता से जाँच कर व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर 2 अभियुक्तों कवल सिंह व टोनी शेरगिल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 मोबाइल बरामद किये। पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि उन्होंने वाहन लूटने के उद्देश्य से गोरखपुर से एटियोस कार को बुक किया था। इसके बाद रास्ते में चालक इरफान की हत्या कर शव को सड़क के किनारे पुलिया के नीचे फेंक दिया था। और कार को गोण्डा रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर वहां से फरार हो गए।

