जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के वर्ल्ड ट्रेड पार्क डब्ल्यूटीपी से जुड़े नामी आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया (ANOOP BARTARIA) पर गुरूवार को प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने छापेमारी की। ईडी के 7 से 8 अधिकारी दिल्ली से गुरूवार सुबह जयुपर पहुंचे और अनूप बरतिया के घर, ऑफिस सहित अन्य ठिकानों पर कार्रवाई की। ईडी की टीमें वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर जांच में जुटी हैं।
ईडी की टीमें सुबह 9 बजे से की गोपालपुरा स्थित अनूप बरतरिया के घर पर पहुंच गईं। अनूप बरतरिया के साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्यों से जुड़े ठिकानों पर भी कार्रवाई की गयी है। गौरतलब है कि अनूप बरतरिया का नाम 2017 में हुए सिंडीकेट बैंक घोटाले में भी चर्चा में रहा था।

