जानकारी के अनुसार जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार में रात नौ बजे दुर्गा देवी की मूर्ति विसर्जन के लिए कई लोग माल नदी के किनारे एकत्रित हुए थे। इसी दौरान नदी में अचानक बाढ़ आ गई। जिस कारण कई लोग बाढ़ में बाह गए। जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत वहां मूर्तियों का विसर्जन पर रोक लगा दी।
बचाव अभियान के दौरान 40 लोगों को रेस्क्यू किया
जलपाईगुड़ी के जिला पुलिस अधीक्षक देवर्षि दत्ता ने बताया कि जिला पुलिस, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों ने करीब 40 लोगों को रेस्क्यू किया। इस दौरान टीम ने 7 शव बरामद किए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

