Site iconSite icon AR Live News

विजय दशमी: शहर में निकला पथ संचलन, शाम को गांधी ग्राउंड में जलेगा रावण का पुतला

rss path sanchalan in udaipur vijya dashmirss path sanchalan in udaipur vijya dashmi

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। दशहरा पर बुधवार को शहर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन भी हुआ। शाम सवा सात बजे गांधी ग्राउंड में रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन होगा।

कोरोना काल के चलते दो साल बाद हुए संघ के पथ संचलन की शुरूआत बुधवार सुबह 10.15 बजे टाउनहॉल से हुई। स्वयं सेवको की कदम ताल के बीच पथ संचलन सूरजपोल चौराहा,अस्थल मंदिर,मुखर्जी चौक, तेलियों की माताजी बड़ा बाजार, घंटाघर, हाथीपोल, देहलीगेट, बैंक तिराहा, बापूबाजार,फतह मेमारियल रोड, टाउनहॉल लिंक रोड होते हुए 11.15 बजे पुन: टाउनहॉल पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन से पहले टाउनहॉल में शस्त्र पुजन भी हुआ। विजय दशमी पर शहर के टेकरी स्थित राडाजी बावजी चौराहे पर खीर प्रसाद वितरीत किया गया। फूल माली युवा ब्रिगेड की टीम और समाज के कई लोग यहां व्यवस्था में लगे रहें।

70 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

विजय दशमी पर्व पर उदयपुर में मुख्य कार्यक्रम बुधवार शाम को गांधी ग्राउंड में होगा। श्री बिलोचिस्तान पंचायत व श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में शाम सवा सात बजे रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। श्री बिलोचिस्तान पंचायत के अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी ने बताया कि रावण का पुतला 70 फीट ऊंचा जबकि मेघनाद व कुंभकरण के पुतले 65 फीट ऊंचे बनाया गया हैं। करीब 100 फीट लंबी सोने की लंका भी बनाई गई हैं।

Exit mobile version