Site iconSite icon AR Live News

जयंती पर भीलू राणा को किया याद, शोभायात्रा में दिखा युवा जोश

bhilu rana jayanti in udaipubhilu rana jayanti in udaipu

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप के प्रमुख सहयोगियों में शामिल रहे भीलू राणा की जयंती पर बुधवार को उदयपुर सहित आदिवासी अंचल मेंं कई कार्यक्रम हुए।

भीलू राणा की जयंती पर जगह जगह आदिवासी समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। कोरोना काल के चलते दो साल बाद भीलू राणा जयंती पर शोभायात्राएं निकली। ऐसे में थाली-मादल की थाप पर नाचते युवाओं ने शोभायात्राओं में नया जोश भर दिया। कई लोग पारंपरिक अंदाज में तीर-कमान लिए हुए भी शोभायात्रा में शामिल हुए और गैर नृत्य भी किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई जगह शोभायात्रा निकली।

भीलू राणा की प्रतिमा को किया नमन

कई लोगों ने उदयपुर शहर में मोती मगरी पर स्थापति भीलू राणा की प्रतिमा को नमन किया। शहर के रेती स्टंैंड स्थित भीलू राणा की प्रतिमा स्थल पर सुबह से ही उत्साह का माहौल बना रहा। भीलू राणा के जयकारों के बीच लोगों ने पूंजा को नमन किया। राजस्थान भील समाज विकास समिति के प्रदेश संयोजक खेमराज खराड़ी, देवीलाल दाणा, देवीलाल भगोरा, भीलू राणा दल मेवाड़ के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोलंकी, पृथ्वीराज गमेती, सोहन गमेती, रामाजी कटारा, सरपंच ईश्वर पारगी, बाबुलाल, चैनराम गमेती, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष किशन मीणा, तुलसीराम मौर्य, जमनेश खडावत , डालचंद भीलवंशी व फतेह पारगी सहित भील समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Exit mobile version