Site iconSite icon AR Live News

मेवाड़ सहित पूरे राजस्थान से मानसून विदा

withdrawal of southwest monsoon 2022 from udaipur divisionwithdrawal of southwest monsoon 2022 from udaipur division

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से आठ दिन देरी से सोमवार को मानसून ने मेवाड़ से भी विदाई ले ली। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया था उसके हिसाब से 25 सितंबर से उदयपुर संभाग से मानसून विदा होना था, लेकिन परिस्थितियां अनुकुल नहीं बनने से मानसून आज 3 अक्टूबर को मेवाड़ से विदा हुआ हैं।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून उत्तर अरब सागर के अधिकांश हिस्सों,गुजरात क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों,पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से आगे निकल गया हैं। मानसून सौराष्ट्र और कच्छ,राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जाम के शेष हिस्सों से और पीछे हट गया हैं। यानी इन क्षेत्रों से मानसून विदा हो चुका हैं। इस साल 20 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हुई थी।

मानसून ने 1 जुलाई को मेवाड़ में दस्तक दी थी

इस साल मानसून ने 30 जून को कोटा-भरतपुर संभाग के रास्ते राजस्थान में प्रवेश किया था और 1 जुलाई को मानसून ने मेवाड़ में दस्तक दी। शुरूआती दौर में मानसून कमजोर रहा, लेकिन बाद में सक्रियता बढ़ी और माही बांध, जाखम बांध, पीछोला, फतहसागर, जलसमंद और बड़ी तालाब सहित कई झीलों, तालाबों को लबालब कर दिया। मानसून की सक्रियता बनी रहने से मेवाड़ के कई जलाशयों पर चादर भी चली।

मानसून विदा हो गया, लेकिन मेवाड़ में अभी भी बारिश की संभावना

मानसून ने सोमवार को मेवाड़ से विदाई ले ली हैं, लेकिन मौसम विभाग के अनुमान 5,6 व 7 अक्टूबर को उदयपुर संभाग सहित पूर्व राजस्थान में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। सोमवार को उदयपुर में सुबह से हल्के बादल छाए रहे और गर्मी का असर भी तेज रहा।

Exit mobile version