Site iconSite icon AR Live News

दुर्गा अष्टमी पर हुआ कन्या पूजन

Kanya Poojan on Durga AshtamiKanya Poojan on Durga Ashtami

नारायण सेवा संस्थान उदयपुर और राजसमंद में युवा मोर्चा का आयोजन

उदयपुर\राजसमंद (एआर लाइव न्यूज)। नवरात्रि में चल रही देवी आराधना के साथ ही देवी भक्तों ने दुर्गा अष्टमी पर कई जगह कन्या पूजन किया।

राजसमंद में भाजपा युवा मोर्चा के कन्या पूजन उत्सव में विधायक दीप्ति माहेश्वरी की मौजूदगी में 301 कन्याओं का पूजन किया गया। विधायक माहेश्वरी ने कहा कि कन्या पूजन मातृशक्ति को सम्मान देने और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उन्हें बराबर की भागीदारी देने का संदेश देता है।

भाजपा जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहन कुमावत, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक,प्रधान अरविंद सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता सनाढ्य,महेश पालीवाल व गोपाल कृष्ण पालीवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

नारायण सेवा संस्थान में 501 दिव्यांग कन्याओं का हुआ पूजन

उदयपुर में नारायण सेवा संस्थान के बड़ी परिसर में 501 दिव्यांग कन्याओं का पूजन किया गया। जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि पैसा तो बहुत लोगों के पास होता है,लेकिन दीन-दुखियों की सेवा में जो पैसा लगे वही सार्थक हैं। प्रभारी मंत्री ने संस्थान में ऑपेशन के लिए आए दिव्यांगजन से भेंट भी की। आरम्भ में संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव ने अतिथियों का स्वागत किया।

संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने प्रभारी मंत्री को संस्थान के नि:शुल्क सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि सभी 501 कन्याओं के दिव्यांगता सुधार के नि:शुल्क ऑपरेशन इन नौ दिनों में संस्थान में ही सम्पन्न हुए। कलेक्टर ताराचंद मीणा,राज्य श्रम सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, उप महापौर पारस सिंघवी भी उपस्थित थे।

यह गरबा गीत खूब पसंद किया जा रहा, वीडियो के लिए लिंक पर क्लिक करें

Exit mobile version