Site iconSite icon AR Live News

जयपुर में दो छात्राओं पर कैमिकल अटैक

nagar nigam udaipur air pollution posternagar nigam udaipur air pollution poster

एक युवती पर कैमिकल फेंक भागा और एक किलोमीटर दूर दूसरी युवती पर फेंका कैमिकल

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बाइक सवार सिरफिरे ने दो छात्राओं पर अलग-अलग जगह पर कैमिकल फैंक दिया। कैमिकल अटैक में दोनों छात्राएं झुलस गयी हैं, वहीं आरोपी युवक फरार है।

आरोपी युवक ने पहले युवक ने सांवलिया रोड जा रही युवति पर कैमिकल फेंका, वहां से फरार होकर आरोपी युवक करीब एक किलोमीटर दूर वाटिका रोड पर पहुंचा और वहां राह चलती छात्रा पर कैमिकल फेंक कर फरार हो गया। दोनों ही छात्राओं को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को चिह्नित करने के प्रयास कर रहे हैं, वहीं दोनों युवतियां अस्पताल में भर्ती हैं। कैमिकल से एक युवती की पीठ और दूसरी का हाथ झुलस गया है। दोनों ही युवतियां न तो एक-दूसरे को जानती हैं और न ही वे आरोपी युवक को पहचानती हैं।

घटनाक्रम के अनुसार जिस पर कैमिकल अटैक हुआ उसमें एक युवती 22 वर्षीय आकांक्षा है, वहीं दूसरी 19 वर्षीय फोरंता मीणा है। आंकाक्षा कोचिंग में पढ़ने के साथ ही जूनियर क्लास के छात्रों को पढ़ाने का काम भी करती है। शनिवार को कोचिंग से वापस लौट रही थी, तभी बाइक सवार एक युवक उसके पास आया और उस पर कैमिकल फेंक कर फरार हो गया। यहां राहगीरों ने आकांक्षा को अस्पताल पहुंचाया, तभी करीब एक किलोमीटर दूर आरोपी ने दूसरी छात्रा फोरंता को निशाना बनाया और उस पर कैमिकल फेंक फरार हो गया।

Exit mobile version