Site iconSite icon AR Live News

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने भरा पर्चा

mallikarjun kharge and shashi tharoor files nomination for congress presidentmallikarjun kharge and shashi tharoor files nomination for congress president

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूय ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

गुरूवार को राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से हुई मीटिंग के बाद अध्यक्ष पद के लिए इनकार कर दिया था। इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। खड़गे का नाम आने से दिग्विजय सिंह भी अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गए हैं। अब सीएम अशोक गहलोत और दिग्विजय सिंह दोनों खड़गे के नामांकन दाखिल करने में प्रस्तावक बने हैं।

खासबात है कि खड़के को कांग्रेस आलाकमान की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बन सकते हैं।
नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है।

Exit mobile version