Site iconSite icon AR Live News

मानसून विदा होने में देरी : अगले सप्ताह मेवाड़ में फिर बारिश के आसार

Chances of rain again in Udaipur division next weekChances of rain again in Udaipur division next week

आगामी 48 घंटें में भी मेवाड़ में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग ने पूर्व में जो अनुमान लगाया था उसके हिसाब से इस बार मानसून विदा होने में देरी नजर आ रही हैं। इसी बीच अब अगले सप्ताह उदयपुर संभाग सहित पूर्वी राजस्थान में फिर से बारिश की संभावना बन रही हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर बाद नया मौसम पूर्वानुमान जारी किया हैं। उसके हिसाब से 5 अक्टुबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में एक बार पुन: बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 5-6 व 7 अक्टूबर के दौरान उदयपुर, भरतपुर, कोटा व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों के दौरान उदयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना भी है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा।

बीती रात भी कुछ जगह हुई बारिश

शुक्रवार सुबह आठ बजे तक राजसमंद में 18 मिलीमीटर,कुंभलगढ़ 17, उदयपुर जिले के ओगणा में 4, कानोड़ 8, गोगुंदा 2 मिलीमीटर बारिश हुई। इस सीजन में उदयपुर संभाग में अब तक सबसे अधिक 1766 मिलीमीटर बारिश जयसमंद में हुई हैं। आवक बनी रहने से उदयपुर संभाग के कई बांधों,तालाबों पर अभी भी धीरे धीरे चादर चलने का क्रम बना हुआ हैं।

पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों से मानसून विदा हो चुका

जोधपुर संभाग के पूर्वी भागों को छोडक़र पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश स्थानों से मानसून की विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग ने पूर्वा अनुमान लगाया था उसके हिसाब से उदयपुर संभाग से इस साल 25 सितंबर से मानसून विदा होना था, लेकिन अभी तक मानसून की मौजूदगी बनी हुई हैं। इसके चलते फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं।

Exit mobile version