Site iconSite icon AR Live News

बड़गांव रोड: यूआईटी सचिव और अधिकारी खूद पहुंचे मुआवजा चैक बांटने

Badgaon Road Udaipur expansion work in progress uit udaipurBadgaon Road Udaipur expansion work in progress uit udaipur

60 फीट चौड़ी होनी है रोड, सरपंच की मौजूदगी में बांटे चैक

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। शहर से सटे बड़गांव में मेन रोड को 60 फीट चौड़ा करने को लेकरयूआईटी ने तैयारी और तेज कर दी हैं। इस रोड सीमा में आ रहे कई निर्माण प्रभावित लोग पिछले कई दिनों से अपने स्तर पर हटाने में लगे हुए हैं।

प्रभावित लोगोंं को मुआवजे के चैक बांटने शुक्रवार को यूआईटी सचिव बालमुकुंद असावा खूद बड़गांव पहुंचे। सरपंच संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास की मौजूदगी में असावा और यूआईटी अधिकारियों ने प्रभावित लोगों को चैक बांटे। इनमें से कई लोग सड़क सीमा में आ रहे अपने पक्के निर्माण काफी हद तक हटा भी चुके हैं।

यूआईटी सचिव ने बताया कि बड़गांव में सड़क विस्तार से प्रभावित करीब 90-95 हितधारियों को मुआवजा करीब 4.00 करोड़ की अग्रिम राशि के चैकों का मौके पर वितरण किया गया। शेष व्यक्ति यों से उनके भूमि, मकान संबंधी दस्तावेज यूआईटी में प्रस्तुत करने व्यक्तिगत तौर भी संपर्क किया गया हैं ताकि उन्हें भी मुआवजा राशि के चैक प्रदान किये जा सके।

सचिव ने कार्य प्रगति भी देखी

यूआईटी सचिव ने चैक बांटने के साथ ही मौके पर चल रहे कार्य की प्रगति भी देखी। उन्होंने सड़क सीमा में आ रहे बिजली के खम्भे व अन्य सुविधाओं को 3 दिन में शिफ्ट करने के निर्देश दिये।

उन्होंने बताया कि करीब 900 मीटर लम्बाई में इस सडक़ विस्तारीकरण के कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित कर लिए गए हैं। यह काम होने से इस रोड पर आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिल सकेगी। यूआईटी सचिव के साथ एसीई संजीव शर्मा, एसई अनित माथुर, तकनीकी सलाहकार बीएल कोठारी, एक्सईएन निर्मल सुथार, एईएन राजीव सोनी, आशीष कुमावत, जेईएन अनिल तम्बोली व पटवारी सूरपाल सिंह भी मौजूद थे।

Exit mobile version