Site iconSite icon AR Live News

कंकुड़ा पगल्या तमे मांडजो…जैसे गीतों से गूंज रहे गरबा पांडालः थिरक रहे लोग

Kankuda Pagalya Tame Mandjo Navratri Garba 2022 song launched on this navratri -1Kankuda Pagalya Tame Mandjo Navratri Garba 2022 song launched on this navratri -1

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश-प्रदेश सहित उदयपुर में भी नवरात्रि पर गरबा-डांडिया की धूम मची हुई है। “कंकुड़ा पगल्या तमे मांडजो” सहित अन्य गरबा गीतों पर डांडिया-गरबा महोत्सवों में लोग खूब थिरक रहे हैं।

ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों में हो रहे डांडिया-गरबा कार्यक्रमों में कंकुड़ा पगल्या तमे मांडजा इस गीत को इसलिए भी पसंद किया जा रहा है, क्यों कि यह उदयुपर के कलाकारों ने गाया है और नवरात्रि के पहले दिन इस गीत को आरके राजस्थानी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले लॉन्च किया गया है। यह गीत आरके राजस्थानी के यू-ट्यूब चैनल “RK Rajasthani Song udr” पर उपलब्ध है, जिसे खूब डाउनलोड किया जा रहा है।

आरके राजस्थानी फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर राजेश माली ने बताया कि यह गीत नवरात्रि को ध्यान में रखते ही लॉन्च किया गया है, ताकि गरबा के दौरान लोगों को लेटेस्ट गीत सुनने को मिल सकें। यह गीत प्रभु प्रजापत, पटेल सरकार और त्रिशा सुथार ने यह गीत गाया है। गीत के लेखक सुरेश चन्द्र सुथार,कोरियोग्राफर यश मारू व दीप शिखा शर्मा के साथ ही टीना माली एंड डांस ग्रुप की बेहतर परफॉरमेंस से लोग इस नए गरबा गीत को पसंद भी कर रहे हैं।

Exit mobile version