उदयपुर और राजसमंद जिलों से होकर गुजरेगी
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए करीब दो साल बाद निकल रही कबीर यात्रा 2 से 8 अक्टूबर तक उदयपुर और राजसमंद जिले में अपना संदेश देगी। यह यात्रा उदयपुर शहर से शुरू होकर कोटड़ा, फलासिया, सलूंबर, राजसमंद जिले के कुंभलगढ़, राजसमंद झील की पाल और भीम में सामाजिक समरसकता का संदेश देगी। लोकायन संस्थान द्वारा राजस्थान पुलिस के सहयोग से यह यात्रा निकाली जा रही हैं।
उदयपुर आईजी प्रफ्फुल कुमार, उदयपुर एसपी विकास शर्मा और यात्रा के आयोजक गोपाल सिंह ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में इस यात्रा की जानकारी दी। 2 अक्टूबर को उदयपुर से शुरू होकर यात्रा 3 अक्टूबर कोटड़ा, 4 को फलासिया, 5 को कुम्भलगढ़, 6 को राजसमंद, 7 अक्टूबर को सलूम्बर, 8 अक्टूबर को भीम पहुंचेगी। 2 अक्टूबर को शाम 6 बजे फतहसागर की पाल पर यात्रा का शुभारंभ होगा।
शहरी युवा ग्रामीण सभ्यता से परिचीत भी हो सकेंगे
आईजी प्रफ्फुल कुमार ने बताया कि इस यात्रा से सामाजिक समरसता के साथ ही शहरी युवा ग्रामीण सभ्यता से परिचीत भी हो सकेंगे। कबीर के विचारों में वो ताकत है जो लोगों और समाज को आपस में जोड़ता है। उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग कबीर पंथ को मानते हैं और कबीर वाणी में भी विश्वास रखते हैं। ऐसे में कबीर यात्रा सामाजिक समरसता और लोगों में आपसी जुड़ाव को और मजबूत करने सार्थक साबित हो सकती हैं। पत्रकार वार्ता में एडीशनल एसपी चंद्रशील ठाकुर भी मौजूद थे।
नवरात्रि में यह गरबा गीत खूब पसंद किया जा रहा,वीडियों के लिए लिंक पर क्लिक करें
गीत-संगीत के माध्यम से देंगे संदेश
कबीर यात्रा के आयोजक गोपाल सिंह ने बताया कि कबीर यात्रा का यह छठा पड़ाव हैं। कबीर यात्रा में देश भर के कई कलाकार शामिल होंगे जो कि गीत-संगीत के माध्यम से कबीर के संदेश समाज तक पहुंचाने का काम करेंगे। यात्रा के आयोजन के पीछे हमारी सोच ये है कि संतों की वाणी में जो विचार है वो समाज तक पहुँचे। इससे समाजिक सोच,विचार को भी मजबूती मिलेगी।
गोपाल सिंह ने बताया कि पेसिफिक मेडिकल कॉलेज, पेसिफिक यूनिवर्सिटी तथा बैनियन स्ट्स कबीर यात्रा के मुख्य प्रायोजक हैं। इनके अलावा पुलिस और जिला प्रशासन के साथ ही हिंदुस्तान जिंक, वंडर सीमेंट, महाराणा मेवाड फाउंडेशन कला एवं संस्कृति विभाग, नगर निगम उदयपुर और यूआईटी उदयपुर का भी इस यात्रा में सहयोग रहेगा।

