Site iconSite icon AR Live News

गहलोत की गुगली….नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव,दिल्ली में रखी दिल की बात, सोनिया गांधी से की मुलाकात

Ashok Gehlot will not contest the election of national president of CongressAshok Gehlot will not contest the election of national president of Congress

उदयपुर (एआर लाइव न्यूज)। तमाम अटकलों के बीच अशोक गहलोत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लडऩे का एलान कर दिया हैं। गहलोत ने गुरुवार को नई दिल्ली में सोनिया गांधी के मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में यह एलान किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने से जुड़े मीडिया के सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह फैसला मैं नहीं करूंगा। यह फैसला सोनिया गांधी करेगी।

सीधे तौर पर यह गहलोत की राजनीतिक गुगली कही जा सकती हैं। क्योंकि गहलोत पहले तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लडऩे फ्रंटफुट पर आए, लेकिन जैसे ही उनको यह आभास हुआ कि अध्यक्ष बनते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी सचिन पायलट के नाम होने वाली है और इसकी नई दिल्ली में व्यू रचना भी तैयार की जा चुकी हैं। सचिन पायलट वह नाम है तो आज की तारीख में अशोक गहलोत को फूटी आंख भी नहीं सुहा रहा हैं।

गहलोत को यह आभास भी हो गया था कि एक बार पायलट मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर काबिज हो गए तो पायलट की राजनीतिक जड़े हिलाना मुश्किल ही नहीं असंभव हो जाएगा। इससे गहलोत की अभी जो मजबूत टीम हैं वह भी आने वाले समय में ताश के पत्तों की तरह बिखर सकती हैं। कहीं न कहीं इसी आभास को भांपते हुए गहलोत ने राजस्थान की धरती पर ही राजनीतिक मैच खेलना जारी रखने का तय करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ से अपने आप को बाहर करने का एलान कर दिया।

नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में यह बोले गहलोत

Exit mobile version