Site iconSite icon AR Live News

पीएम नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान 30 सितंबर को आबूरोड भी आएंगे

pm narendra modi will come abu road on 30 september during his two days gujarat visitpm narendra modi will come abu road on 30 september during his two days gujarat visit

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 सितंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे 30 सितंबर को राजस्थान के आबूरोड भी आएंगे। सिरोही जिले के मानपुर में प्रधानमंत्री का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी मानपुर से गुजरात के अंबाजी धाम दर्शन के लिए जाएंगे।

पीएम मोदी के राजस्थान के आबू रोड पर आने के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सिरोह के प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा की दृष्टि से बैठक की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां भी आज दिल्ली से उदयपुर होते हुए आबू रोड जाएंगे और पीएम मोदी के स्वागत कार्यक्रम की व्यवस्था संभालेंगे।

Exit mobile version