Site iconSite icon AR Live News

माइनर मिनरल के 609 हैक्टेयर के 95 प्लॉट नीलामी के लिए तैयारः डॉ अग्रवाल

ACS Dr subodh Agarwal said 95 plots of 609 hectares of Minor Minerals ready for auctionACS Dr subodh Agarwal said 95 plots of 609 hectares of Minor Minerals ready for auction

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि माइंस विभाग द्वारा अप्रधान खनिजों माइनर मिनरल के नीलामी के लिए इस साल अब तक 609.66 हैक्टेयर क्षेत्रफल के 95 प्लॉट तैयार किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 197.17 हैक्टेयर क्षेत्रफल के 116 प्लॉटों की सफल नीलामी की जा चुकी है।

उन्होंने फील्ड के भूविज्ञानियों और माइनिंग इंजीनियरों से परस्पर समन्वय बनाते हुए सभी संभावित बिन्दुओं का अध्ययन कर ऑक्शन के लिए नए प्लॉट तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि माइनिंग प्लॉटों की सफल नीलामी के साथ ही प्रतिस्पर्धात्मक राजस्व प्राप्त हो सके।

खनन पट्टों की नीलामी अब प्रीमियम दरों पर होने लगी है

एसीएस माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल बुधवार को सचिवालय में माइंस विभाग के अधिकारियों से वीसी के माध्यम से रुबरु हो रहे थे। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी रोक के लिए वैध खनन को बढ़ावा देना होगा और इसके लिए अधिक से अधिक प्लॉट तैयार करने के साथ ही नीलामी प्रक्रिया में तेजी लानी होगी। माइनर मेजर के इन ब्लॉकों में सर्वाधिक 46 भरतपुर, 25 भीलवाड़ा, 9 राजसमंद, 5-5 उदयपुर व बीकानेर, 3 जोधपुर और 2 जयपुर में तैयार किए गए हैं। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि माइंस विभाग की खनन पट्टों की नीलामी अब प्रीमियम दरों पर होने लगी है।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि राज्य के 193 आरसीसी-ईआरसीसी ठेकों में से 130 ठेकों की सफल नीलामी हो चुकी है और इनसे 1840 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा, वहीं शेष रहे 53 ठेकों की प्राथमिकता से नीलामी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नीलामी प्रक्रिया में स्थानीय व नए लोगों को जोड़ने के प्रयास किए जाएं ताकि अधिक राजस्व प्राप्त हो सके।

प्रमोशन… गरबा गीतों के लिए वीडियो पर क्लिक करें

अवैध खनन के आरोप में 405 गिरफ्तारियां हुई

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि यह पहला अवसर है, जब माइंस, पुलिस, वन, स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है और दो माह में ही 405 गिरफ्तारी के साथ ही 699 एफआइआर दर्ज हो चुकी है। अभियान के दौरान बड़े वाहनों व मशीनरी को जब्त करने पर भी जोर दिया गया और 68 बड़ी मशीने जब्त करने के साथ ही 1970 वाहन जब्त किया गया है। करीब साढ़े दस करोड़ रुपए जुर्माने के रुप में वसूले जा चुके हैं।

Exit mobile version