Site iconSite icon AR Live News

गोगुंदा में सवा इंच व उदयपुर में आधा इंच बारिश

mausam udaipurmausam udaipur

मानसून विदाई से पहले फिर बरसे मेघ

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ से विदा होने से पहले मानसून ने मंगलवार को एक बार फिर उदयपुर संभाग में कई जगह मेहरबानी बरसायी। गोगुंदा क्षेत्र में हुई तेज बारिश से शाम को छोटे बड़े कुछ नालों में पानी का बहाव भी शुरू हो गया।

उदयपुर शहर में सुबह से ही बादलों की मौजूदगी और उमस का असर भी बना रहा। दोपहर साढ़े तीन बजे बाद मौसम में बदलाव आया और पहले बूंदाबांदी का दौर चला, उसके बाद हवा चली और हल्की बारिश हुई। शहर में शाम पांच बजे तक 12 मिलीमीटर यानी करीब आधा इंच और गोगुंदा मे 30 मिलीमीटर यानी करीब सवा इंच बारिश हुई।

उदयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने मंगलवार को पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में राज्यके कुछ और भागों से मानसून के विदा होने की प्रबल संभावना है। आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। केवल उदयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

अब तक जयसमंद में हो चुकी सबसे अधिक बारिश

इस मानसून में उदयपुर संभाग में अब तक उदयपुर जिले के जयसमंद में सबसे अधिक 1766 मिलीमीटर बारिश हो चुकी हैं। मानसून की मेहरबानी ने अंतिम दौर में जयसमंद को भी छलका दिया। जयसमंद पर अभी चादर चलने का क्रम बना हुआ हैं और नदी नालों से आवक भी बनी हुई हैं।

नए गरबा गीतों के लिए वीडियो पर क्लिक करें

Exit mobile version