उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की कला, संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को जनजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे कोटड़ा महोत्सव की मंगलवार को शुरूआत होगी।
जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि कोटड़ा महोत्सव का 27 सितंबर को सुबह 11 बजे शुभारंभ होगा। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक परंपरागत खेल होंगे। दूसरे दिन 28 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
कोटड़ा महोत्सव में पर्यटकों के लिए पानरवा में एडवेंचर स्पोट्र्स, ट्रेकिंग, ट्री वॉक व नाल सांडोल में जीप लाइन, वाटर रोलिंग जैसे एडवेंचर भी जोड़े गए हैं जो देशी विदेशी पर्यटकों को रोमांचित करेंगे। समापन समारोह 29 सितंबर शाम 7 बजे उदयपुर शहर के लोक कला मंडल के मुक्ताकाशी रंगमंच पर होगा।
नवरात्रि में इन गरबा गीतों की भी रहेगी धूम, वीडियो पर करें क्लिक …
सात राज्यों के लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे
कोटड़ा महोत्सव में कोटड़ा के आदिवासी अपनी कला संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां देंगे। इस महोत्सव में आने वाले लोगोंं को सात राज्यों के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। आमजन को कोटड़ा महोत्सव तक आने जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय से 25 बसों की व्यवस्था की गई हैं। जो लोग महोत्सव के दौरान कोटड़ा में ही रूकना चाहते है उनके ठहरने की स्थानीय स्तर पर आवास व्यवस्था भी की गई है।
देशी फूडकोर्ट भी बनेगा
कोटड़ा महोत्सव के दौरान कार्यक्रम स्थल पर फूडकोर्ट की सुविधा भी मिलेगी। यहां मक्की की रोटी, मक्की के पानीयें, दाल-बाटी और राब का स्वाद लिया जा सकेगा। एक तरह से इस महोत्सव में देशी फूडकोर्ट की झलक देखने को मिलेगी।

