गोण्डा (एआर लाइव न्यूज) विकास कुमार सोनी। उत्तर प्रदेश के जिला गोण्डा कोतवाली नगर में गुमशुदा हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने 2 घण्टे में सकुशल बरामद किया। साथ ही पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले वांछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने बताया कि जिला कोतवाली में 10 वर्षीय नाबालिग लड़की की गुमशुदा होने की सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व उनकी टीम को निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की जांच, बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर खोजबीन कर अपृहता को मात्र 2 घण्टे के अन्दर बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
छेड़छाड़ के डर से घर छोड़ा
पूछताछ में नाबालिग ने मोहल्ले के एक व्यक्ति संतोष पर परेशान व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। जिसके डर से वह अपने परिजनों को बिना बताए अपनी बड़ी माँ के घर लखनऊ जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

