Site iconSite icon AR Live News

ग्राम खिंदूरी में अवैधानिक रुप से किये गए कोटा चयन को निरस्त करने की मुख्यमंत्री से हुई मांग

uttar pradesh gonda newsuttar pradesh gonda news

कर्नलगंज/गोण्डा,(एआर लाइव न्यूज)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विकासखंड हलधरमऊ अन्तर्गत ग्राम ग्राम खिंदूरी पोस्ट पिपरी रावत निवासिनी साईदा पुत्री नसीर उर्फ भल्लर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गाँव के अवैध कोटा चयन को निरस्त कर पुनः बैठक करा कोटे की दुकान का आवंटन कराने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि उनके गांव में 14 सितंबर को कोटे की दुकान आवंटन संबंधी बैठक थी। जिसमें ग्राम पंचायत खिंदूरी में चल रहे समूह के सदस्य व अध्यक्ष ने उचित दर विक्रेता कोटे की दुकान के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। परन्तु दिनांक 14 सितम्बर को ही समय लगभग 11 बजे बैठक में नोटिस द्वारा यह सूचना दी गई थी कि जनमत से कोटा का चयन किया जायेगा। लेकिन अचानक समूह से कोटा का चयन कर लिया गया। जिसमे उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी सचिव अरुण सिंह व विजय बहादुर एडीओ एसटी सहित अन्य कर्मचारियों व बीडीओ पर मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं।

इसी के चलते बीडीओ हलधरमऊ राजेन्द्र यादव द्वारा जनमत से कोटा चयन ना कराकर अवैध तरीके से कोटे की दुकान का चयन कर कोटा आवंटन कर दिया गया। आरोप है कि बीडीओ द्वारा विधिक प्रक्रिया का पालन नहीं कराया गया है।

Exit mobile version