नाथद्वारा(एआर लाइव न्यूज)। फार्मेसी शिक्षा में गुणवत्ता और सुधार की दिशा में राजस्थान स्वास्थ विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम 2005 की धारा 27(2) के तहत फैकल्टी ऑफ फार्मेसी का गठन किया है।
फैकल्टी ऑफ फार्मेसी मेें एक अध्यक्ष और आठ सदस्यों की नियुक्ति हुई है। इसमें श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र सिंह भदौरिया और व्याख्याता डॉ.देशबंधु जोशी को सदस्य नियुक्त किया गया है।
आरयूएच से प्राप्त जानकारी के अनुसार फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के गठन का उद्देश्य फार्मेसी शिक्षा में गुणवत्ता लाना और नियमों में संशोधन करना हैं। साथ ही समय समय पर सुधार के साथ रोजगार के अनुरूप नए नए कोर्सेज प्रारंभ करने के लिए चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। इससे कोर्सेज में नवाचार आएंगे।

