Site iconSite icon AR Live News

अर्थ ग्रुप के डॉ.अरविंदर सिंह की राज्यपाल कलराज मिश्र ने सराहना की

governor kalraj mishra appreciates arth group ceo dr arvinder singh world record and his medical field workgovernor kalraj mishra appreciates arth group ceo dr arvinder singh world record and his medical field work

उदयपुर। अर्थ ग्रुप के सीएमडी व सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह की प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र से राज्यभवन में मुलाकात हुई। राज्यपाल ने डॉक्टर सिंह को उनके 123 डिग्री के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी और मेडिकल क्षेत्र में उनके बेहतर कार्य को सराहा। डॉ. सिंह ने राज्यपाल को दिव्यांगो की रोजमर्रा की चुनौतियों से अवगत कराया और सरकार की दिव्यांगों के लिए घोषित नीतियों की क्रियान्वन का अनुरोध किया।

डॉ. अरविंदर सिंह ने राज्यपाल को उनके अर्थ स्किन फिटनेस व अर्थ डाईग्नोस्टिक सेंटर की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने भारत का पहला क्वालिटी प्रमाणित स्किन व फिटनेस सेंटर स्थापित किया, साथ ही जानकारी दी कि अर्थ डायग्नोस्टिक राजस्थान का प्रथम व एकमात्र डायग्नोस्टिक सेंटर है, जो NABH और NABL दोनों क्वालिटी प्रमाणपत्र से सर्टिफाइड है।राज्यपाल ने डॉक्टर सिंह की उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

शैक्षणिक योग्यताओं के रिकॉर्ड के साथ ही, एडवेंचर एक्टिविटी के रिकॉर्ड भी हैं डॉ. सिंह के नाम

डॉक्टर सिंह ने बताया कि व्यावसासियक और शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के साथ ही उन्हें स्पोर्ट्स व एडवेंचर में भी रूचि है। उन्होंने आईआईएम से मैनेजमेंट में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इसके अलावा लंदन, स्वीडन, अमेरिका, कनाडा, जर्मनी से कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट में भी विशेष योग्यता हासिल की। डॉक्टर सिंह ने पैरा कैटेगरी में पिस्टल शूटिंग में राजस्थान में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। मालदीव के समुद्र में स्कूबा डाइविंग कर स्कूबा डाइविंग करने वाले प्रथम दिव्यांग बने और अब लद्दाख के खारदुंगला पास में एडवेंचर का एक और वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Exit mobile version