Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद : गंभीर बीमारियों से ग्रस्त शिशुओं के लिए चिरंजीवी योजना बनी संजीवनी

Chiranjeevi scheme becomes Sanjivani for babies suffering from serious diseasesChiranjeevi scheme becomes Sanjivani for babies suffering from serious diseases

योजना में 1 करोड़ 53 लाख की राशि वहन कर शिशुओ को बचाया

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। विभिन्न रोगो से ग्रस्त शिशुओ के लिये मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना संजीवनी साबित हो रही हैं। शिशुओं को गंभीर बीमारियों एवं शारीरिक जटिलताओं से छूटकारा दिलाने के लिये मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत राजसमंद जिले में 1 करोड़ 53 लाख 79 हजार के क्लेम बुक किये गये है। इस योजना में बिना किसी खर्च के इन शिशुओं का उपचार हो रहा है।

सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि चिकित्सा संस्थानो में होने वाले प्रसव के साथ ही कई शिशु गंभीर बीमारियों और शारीरिक जटिलताओं के साथ पैदा होते है। जिनको तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सकीय सहायता और उपचार की आवश्यकता होती है। जिले में 1 मई 2021 से लेकर अब तक 3 हजार 194 शिशु जो गंभीर बीमारियों एवं शारीरिक जटिलताओं से ग्रस्त थे। बीमारियों से छूटकारा दिलाने के लिये मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले में 1 करोड़ 53 लाख 79 हजार के क्लेम बुक किये गये है। जिले में आरके जिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय नाथद्वारा, सीएचसी देवगढ़, भीम, आमेट, देलवाड़ा, केलवाड़ा जैसे सरकारी चिकित्सा संस्थानो सहित प्राईवेट अनन्ता हॉस्पीटल में शिशुओं का उपचार हो रहा है।

पूरा परिवार आर्थिक संकट में पड़ जाता था, अब बिना खर्च हो रहा है उपचार

एमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया की नवजात शिशुओं में मुख्यत: टाईफाईड, निमोनिया, जोईंडिस, माल न्यूट्रीशन, सीवियर सेफसिस जैसी कई गंभीर बीमारियों का उपचार बिल्कुल कैशलेस मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में हुआ है। गंभीर बीमारियों के उपचार में बड़े खर्च के कारण इन नवजात शिशुओं के परिवारों को अपने शिशुओं को बचाने के लिये बड़ी धन राशि खर्च करनी होती थी, जिससे पूरा परिवार आर्थिक संकट में पड़ जाता था। अब इस योजना में बिना किसी खर्च के इन शिशुओं का उपचार हो रहा है।

स्वास्थ्य बीमा योजना में 1633 बीमारियों के पैकेज शामिल है

सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1633 बिमारीयों के पैकेज है जिसमें सभी छोटी-बड़ी बीमारियों के उपचार हो रहा है। जिले में अब तक 73 प्रतिशत परिवारो का योजना में रजिस्ट्रेशन हुआ है तथा 31 हजार 605 लाभार्थीयों ने योजना का लाभ लिया है।

Exit mobile version