Site iconSite icon AR Live News

बाइक सवार पर विद्युत लाइन टूट कर गिरी: युवक की मौके पर मौत, एक किशोर झुलसा

mokshi make your home better with our best appliancesmokshi make your home better with our best appliances

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर से सटे नाई थाना क्षेत्र के उंदरी गांव में शनिवार रात टूट कर गिरी विद्युत लाइन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, वहीं बाइक पर पीछे बैठा किशोर झुलस गया है। हादसा शनिवार रात 8 बजे का है, जब ये राशन लेकर घट लौट रहे थे।

नाई थानाधिकारी सबीर खां ने बताया कि हादसे में उंदरी निवासी बंशीलाल 22 पुत्र कड़वा मीणा की मौत हुई है, वहीं 17 वर्षीय विकेश 17 पुत्र लालू राम झुलस गया है। बंशीलाल मजदूरी करता था, विकेश स्कूली छात्र है। बीती रात करीब 8 बजे बंशीलाल बाइक चला रहा था और विकेश पीछे बैठा हुआ था। ये राशन की दुकान से लौट रहे थे, तभी अचानक विद्युत लाइन का तार टूट कर इनपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से बंशीलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, वहीं विकेश झुलस गया है।

हादसे के बाद रात को ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए और मुआवजे की मांग कर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह मोरचरी में पुलिस ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू करनी चाही तो ग्रामीणों ने मुआवजा नहीं मिलने तक शव लेने से मना कर दिया।

मोरचरी में पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों की काफी समझाइश की। जिसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्री पहुंचे और कलेक्टर ताराचंद मीणा को ज्ञापन सौंपकर आर्थिक सहायता की मांग की। परिजनों और ग्रामीणों के विरोध के चलते दोपहर 2 बजे तक भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका था और परिजनों की समझाइश की जा रही थी।

Exit mobile version