Site iconSite icon AR Live News

अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉ.अरविंदर सिंह देश के टॉप 10 एंटरप्रेन्योर में शुमार

arth group ceo dr arvinder singh now in top 10 entrepreneurs of countryarth group ceo dr arvinder singh now in top 10 entrepreneurs of country

उदयपुर। अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉ.अरविंदर सिंह का नाम अभी हाल ही में भारत के शीर्ष 10 एंटरप्रेन्योर में शामिल किया गया। हाल ही प्रतिष्ठित आउटलुक के राष्ट्रीय सर्वे में डॉ. अरविंदर सिंह का नाम भारत के उन शीर्ष 10 एंटरप्रेन्योर में शामिल किया गया है, जिनके बिजनेस से समाज को नई दिशा मिली हो और कई बदलाव आए हों।

डायग्नोस्टिक्स के बिजनेस के साथ-साथ डॉ. सिंह ने हाल ही में क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने भारत का सर्वप्रथम क्वालिटी प्रमाणित सेंटर उदयपुर में स्थापित किया। डॉ सिंह ने एजुकेशनल इंस्टिट्यूट की भी स्थापना की जो कि अंतरराष्ट्रीय मानकों पर अमेरिका और लंदन से मान्यता प्राप्त है।

उदयपुर के बाद अभी जयपुर में सेंटर आ रहा है और शीघ्र ही इसकी शाखाएं लखनऊ, मुंबई और दिल्ली में भी आरंभ हो रही है।

Exit mobile version