Site iconSite icon AR Live News

पंजाब पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने भाजपा जॉइन की

punjab former cm amarinder singh join bjp todaypunjab former cm amarinder singh join bjp today
अमरिंदर सिंह के साथ उनके बेटा, बेटी सहित कांग्रेस के कुछ पूर्व साथियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली

चंडीगढ़,(एआर लाइव न्यूज)। पंजाब की सियासत में सोमवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार शाम को भाजपा जॉइन कर ली। अमरिंदर सिंह के साथ उनके बेटे युवराज और बेटी बीबा सहित कांग्रेस में अमरिंदर सिंह का समर्थन करने वाले कुछ साथियों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

सोमवार को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर और किरेन रिजिजू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सदस्यता दिलाई।

इन्होंने ग्रहण की सदस्यता

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, उनके बेटे-बेटी सहित विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्‌टी, पंजाब महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बलबीर राणा सोढ़ी, पूर्व एमएलए हरचांद कौर, हरजिंदर सिंह, प्रेम मित्तल और अमरीक सिंह आलीवाल व केवल सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Exit mobile version