Site iconSite icon AR Live News

नागौर में कोर्ट के बाहर बदमाशों ने गैंगस्टर संदीप शेट्टी को गोलियों से भूना

gangster gun shot dead in court campus nagaur district rajasthangangster gun shot dead in court campus nagaur district rajasthan

नागौर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश के नागौर जिले में कोर्ट के बाहर सोमवार दोपहर गैंगवार हुई। कोर्ट पेशी पर आए गैंगस्टर संदीप शेट्टी को कार में आए कुछ बदमाशों ने सरे आम गोलियों से भून डाला। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कोर्ट परिसर में संदीप पर लगातार कई फायर किए और फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना के बाद कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। इधर सूचना मिलते ही जिला और राज्य पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। पुलिस ने मौका-मुआयना कर शव को मोरचरी में रखवा दिया है और उसके परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने मौके से 10 कारतूस के कार्टेज बरामद किए हैं।

सुपारी किलर की हत्या सुपारी किलर्स ने की

पुलिस ने बताया कि कोर्ट परिसर में मारा गया संदीप शेट्टी सेठी गिरोह से जुड़ा था और हरियाणा का कुख्यात बदमाश, तस्कर और सुपारी किलर था। उसने नागौर में भी एक व्यापारी की सुपारी लेकर हत्या की थी। सोमवार को हत्या के मामले में कोर्ट पेशी पर आया था। जिस समय बदमाशों ने उस पर हमला किया, उसके कुछ साथी भी मौजूद थे, लेकिन वे भी अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग से संदीप शेट्टी को बचा नहीं सके। हमले में सुनील के साथ आए उसके साथी भी घायल हुए हैं।

तीन साल पहले 30 लाख रूपए की सुपारी में की थी व्यापारी की हत्या

नागौर में 29 नवंबर 2019 को व्यापारी के हत्याकांड में पुलिस ने सुपारी किलर संदीप शेट्टी को गिरफ्तार किया था। संदीप ने 30 लाख रूपए में व्यापारी की हत्या की सुपारी ली थी। मामले में संदीप जमानत पर चल रहा था और पेशी होने पर सोमवार को कोर्ट आया था।

Exit mobile version