नई दिल्ली में नारायण सेवा संस्थान का शिविर
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान द्वारा शनिवार को नई दिल्ली में लाल किला प्रांगण में दिव्यांगजन के लिए नि:शुल्क मेगा हेल्थ केम्प आयोजित हुआ।
इस सेवा शिविर का उद्घाटन केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि सेवा शिविर में दिव्यांगता निवारण सर्जरी के लिए 30 चयन एवं अत्याधुनिक कृत्रिम अंग बनाने के लिए 36 दिव्यांगजन के हाथ-पैर का नाप लिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर हुए इस शिविर में मंडाविया ने कहा कि दिव्यांगजन कि सुविधाओं व उनके स्वावलम्बन कि दिशा में भी पिछले आठ वर्षो में महत्वपूर्ण काम हुए हैं। दिव्यांगजन देश के विकास कि अहमधुरी होंगे। उन्होंने नारायण सेवा संस्थान के इस दिशा में योगदान की सराहना की।
ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर भी वितरित किए
शिविर में 15 ट्राइसाइकिल, 20 व्हीलचेयर, 102 वैशाखी, 20 वॉकिंग स्टीक, 5 सिलाई मशीने व 5 मोबाईल सुधार किट वितरित किए गए। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल व देवेंद्र चौबीसा, लव कुश रामलीला कमेटी के सत्यभूषण जैन, पवन गुप्ता, अर्जुन कुमार व सुभाष गोयल भी मौजूद थे।

