Site iconSite icon AR Live News

कन्हैयालाल हत्याकांड ट्विटर पर ट्रेंड : रिएलिटी शो में रैप सिंगर ने गाकर सुनाई हत्याकांड की कहानी

rap singer sing kanhaiya lal murder case trending on twitter and other social media platformsrap singer sing kanhaiya lal murder case trending on twitter and other social media platforms

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में 28 जून को हुआ कन्हैया लाल हत्याकांड बुधवार को ट्विटर पर काफी ट्रेंड हुआ। रैप पर आधारित एक रिएलिटी शो में एक प्रतिभागी ईपीआर (#epr) ने कन्हैयालाल हत्याकांड आतकी घटना के विभिन्न पहलुओं को रैप के जरिए संगीत देकर गाया। सिंगर का गाना आते ही वायरल होने लगा और ट्विटर पर #kanhaiyalal ट्रेंड हो गया है।

जानकारी के अनुसार इन दिनों वूट पर हसल-2 नाम से एक शो शुरू हुआ है। इस शो के निर्णायक दल में बादशाह जैसे दिग्गज रैप सिंगर हैं। इस शो में प्रतिभागी समाज की बुराईयों को रैप संगीत देकर गाते हैं। ऐसे में एक प्रतिभागी epr ने शो में कन्हैयालाल हत्याकांड आतंकी घटना और कट्टरवाद से देश को बचाने की बात कर हत्याकांड के विभिन्न पहलुओं को रैप म्यूजिक के साथ गाया। ट्विटर पर #kanhaiyalal और यू-ट्यूब पर kanhaiyalal rapp song से इन गाने को सर्च किया जा सकता है।

Exit mobile version