उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। जनता सेना राजस्थान की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को संरक्षक रणधीर सिंह भीण्डर की अध्यक्षता में भींडर में हुई।
बैठक में इस बात पर चिंता जताई गई कि नेशनल हाइवे निर्माण के दौरान इंजीनियर और अधिकारियों की लापरवाही से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। इस कारण हाइवें किनारे खेत बारिश के पानी से लबालब भरे हुए है। रणधीर सिंह भींडर ने प्रशासन को भी इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए कहा कि खेतों में बारिश का पानी भरने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। समस्या का समाधान भी नहीं किया जा रहा और फसल खराबें का मुआवजा भी नहीं मिल रहा। जनसमस्याओं को लेकर 14 अक्टूबर को कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन करने का निर्णय भी लिया गया।
गांवों में कब बिजली चली जाए पता ही नहीं चलता
पदाधिकारियो ने इस बात पर आक्रोश जताया कि वल्लभनगर क्षेत्र में लोग अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान है। स्थिति यह है कि गांवों में न जाने कब बिजली चली जाए इसका पता ही नहीं चलता। बिजली की कटौती भी चार से पांच घंटे की जा रही है। बैठक में लम्पी वायरस से गोवंश का हो रही बीमारी को लेकर भी चिंता जताई गई।
कहीं भवन नहीं तो कहीं स्टाफ नहीं
भींडर ने कहा कि क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल तो खोल दिए लेकिन उस अनुरूप टीचर लगाने और अन्य सुविधा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जरूरत अनुसार पटवारी नहीं है और हैंडपंप मिस्त्री जिसकी गांवों में काफी जरूरत होती है उसके पद भी खाली पड़े है। बैठक में हरिसिंह चौहान, भूरालाल मेनारिया, धर्मराज मियावत, रुपलाल मेनारिया, रोशनलाल जैन, सज्जन सिंह राणावत, अशोक धर्मावत, देवीलाल जाट, अरुण भानावत, आशाराम भाट, प्रकाश जैन, पारस नागौरी, कमलेन्द्र सिंह, हरिसिंह सोनीगरा, जगदीश वैष्णव, मगनीराम रेगर व प्रभाशंकर शर्मा भी मौजूद थे।

