Site iconSite icon AR Live News

मानसून की सक्रियता बढ़ी : अगले 48 घंटे में उदयपुर-कोटा संभाग में दिख सकता बड़ा असर

mausam udaipur rajasthanmausam udaipur rajasthan

कुछ जगह भारी से भारी की संभावना

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मानसून की सक्रियता से उदयपुर और कोटा संभाग में एक बार फिर तेज बारिश का दौर चलने की संभावना बनी है।

उदयपुर शहर सहित मेवाड़ में कई जगह बुधवार को शाम होते होते हुए मौसम में बदलाव नजर आया। शहर में शाम साढ़े चार बजे के करीब मेघगर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश हुई। बारिश का यह क्रम अब 48 घंटों में कई जगह तेज हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर बना वेलमार्क लो प्रेशर एरिया वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर स्थित है। इसके आगामी 24 घंटों में धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे व तत्पश्चात उत्तर-पूर्व दिशा में मुडक़र दक्षिणी की तरफ आगे बढऩे की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार इस तंत्र के प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय होने व हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। 14-15 सितंबर के दौरान उदयपुर कोटा भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश में एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी तथा कोटा व भरतपुर सम्भाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग में आगामी दिनों में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

24 घंटे में बांसवाड़ा के माही बांध पर 90 मिलीमीटर बारिश

मानसून की सक्रियता बीती रात भी कई जगह नजर आयी। बांसवाड़ा के माही बांध पर 24 घंटे में 90 मिलीमीटर बारिश होने से नदी नालों में पानी का बहाव फिर तेज हो गया। जिले में कई क्षेत्रों में 15 से 24 मिमी बारिश हुई है। डूंगरपुर के फालोज में 69, गणेशपुर 37, उदयपुर जिले के सराड़ा में 26,सलूंबर 17 और प्रतापगढ़ के दलौट में 26 मिमी बारिश हुई है।

Exit mobile version