Site iconSite icon AR Live News

बस गहरी खाई में गिरी, 12 की मौत, 28 घायल: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और स्थानीय नेताओं ने जताया शोक

12 died as bus fells into gorge in Poonch J&K12 died as bus fells into gorge in Poonch J&K

पुंछ,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बुधवार सुबह को एक मिनी बस खाई में गिर गयी, हादसे में 12 सवारियों की मौत हो गयी, वहीं 28 घायल हैं। बस गली मैदान से पुंछ जा रही थी।
अधिकारियों ने बताया कि हादस सवजियान के बोर्डर एरिया में बरारी नाला के पास हुआ है। बस पूंछ की ओर जा रही थी, तभी बरारी नाला के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी और काफी गहराई में लुढ़कते हुए चट्टान से जा टकराई।

हादसे में 12 सवारियों की मौत हो गयी, वहीं 28 घायल हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने खाई में उतर कर बचाव कार्य शुरू किया और सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस और सेना के जवानों ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

प्रधानमंत्री और राज्यपाल ने आर्थिक सहायता की घोषणा की

जवानों ने खाई में उतरकर बस में फंसे लोगों को निकाला। बस खाई में काफी नीचे गिरी थी, ऐसे में घायलों को बस से निकालना और रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। सभी घायलों का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

गंभीर घायलों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ले जाया गया।
हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी पर शोक व्यक्त किया।

उपराज्यपाल ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपए आर्थिक सहायत देने की घोषणा की है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2.2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Exit mobile version