Site iconSite icon AR Live News

दो साल बाद फिर जमेगी निगम के दीपावली मेले की रंगत

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। टाउनहॉल में इस बार फिर दीपावली मेले की रंगत जमी नजर आएगी। कोरोना काल के चलते दो साल यह मेला आयोजित नहीं हो पाया था।

मेयर जीएस टांक की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई नगर निगम की प्रशासनिक समिति की बैठक में इस बार फिर से दीपावली मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने के साथ ही मेला स्थल पर दुकानें भी लगेगी।
सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या को मेले की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ व उपायुक्त अनिल शर्मा सहित कई अधिकारी व समिति सदस्य मौजूद थे।

मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में पार्किंग में हुए निर्माण को तोड़ो

कई सदस्यों ने शहर में कई मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में सरेंडर पार्किंग की जगह निर्माण होने पर सवाल उठाएं। इस पर  निगम आयुक्त अनिल शर्मा, उप नगर नियोजन सिराजुद्दीन एवं प्रवीण बंसीवाल की संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है। अगले 1 महीने में रिपोर्ट तैयार होगी। बैठक में स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के आदेश अनुसार  उपविधियों में अनुज्ञापत्र / लाईसेंस फीस नई गाईड लाइन अनुसार लेने का निर्णय भी लिया गया।


सोलर एनर्जी को देंगे बढ़ावा

बैठक में निगम उदयपुर द्वारा वर्ष 2015-16 में आवासीय भवनों पर लगने वाले रूफटोप सोलर संयंत्र पर आरआरईसीएल द्वारा दिये जाने वाले 40 प्रतिशत अनुदान के अतिरिक्त नगर निगम स्तर पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान देने का निर्णय लिया गया था। साथ पहले 2700 स्क्वायर फीट तक वाले निजी भूखंड को ही यह सब्सिडी निगम द्वारा दी जाती थी अब इस शर्त हो हटा दिया गया है। 

Exit mobile version