Site iconSite icon AR Live News

ग्रामीण ओलंपिक खेल: ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं शुरू

Rajasthan Gramin Olympic Khel 2022 block level competition start in udaipurRajasthan Gramin Olympic Khel 2022 block level competition start in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर शुरू हुए राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक के तहत सोमवार से ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गयी हैं।

कलक्टर तारांचद मीणा के निर्देशन में जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने सबका ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, सभी ने खिलाड़ियों की हौंसलाअफजाई की।

बड़गांव ब्लॉक मुख्यालय पर ग्रामीण ओलंपिक खेलों की शुरूआत पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, श्रम सलाकार समिति के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली व गोगुंदा विधायक प्रतापलाल भील की मौजूदगी में हुई।

उपखण्ड अधिकारी मोनिका जाखड ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने आयोजन से जुड़ी जानकारी दी। बड़गांव सरपंच संजय शर्मा, पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास और महात्मा गांधी विद्यालय बड़गांव की प्रधानाचार्य वंदना गिलूंडिया ने अतिथियों का स्वागत किया।

Exit mobile version