Site iconSite icon AR Live News

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं: सीपी जोशी

gramin olympic block level competition start in rajsamandgramin olympic block level competition start in rajsamand

विधानसभा अध्यक्ष ने ब्लॉक स्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी ने सोमवार को खमनोर में महाराणा प्रताप स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय ओलंपिक राजीव गांधी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता काशुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता कलक्टर निलाभ सक्सेना ने की।

इस अवसर जोशी ने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हमें ऐसी प्रतिभाओं को आगे लाने की जरूरत है। जोशी ने कहा कि आज ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने ओलंपिक प्रतियोगिताएं हो रही है। इससे गांव स्तर पर खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों का उत्साह नजर आ रहा है। ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों के अभिभावकों में भी उत्साह नजर आ रहा है कि उनका बच्चा भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यह ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के हिसाब से सकारात्मक है।

तीन दिन तक चलेगी ओलपिंक प्रतियोगिता

राजस्थान सरकार के निर्णय अनुसार खमनोर ब्लॉक में 3 दिनों तक ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिताएं होगी। इसमें खमनोर ब्लॉक के 1078 खिलाड़ी भाग ले रहे है। यहां के विजेताओं को जिला स्तरीय टीम में शामिल किया जाएगा और आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, खमनोर प्रधान भेरूलाल वीरवाल, उप प्रधान वैभवराज सिंह चौहान, नाथद्वारा नगरपालिका अध्यक्ष मनीष राठी, उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष सेमा सरपंच संदीप श्रीमाली, जिला परिषद सीईओ उत्साह चौधरी, उपखंड अधिकारी अभिषेक गोयल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Exit mobile version