Site iconSite icon AR Live News

सरकारी स्कूल भवन की छत का प्लास्टर गिरा : बच्चे बाल-बाल बचे

Government school ceiling plaster fell down in bhutala village udaipurGovernment school ceiling plaster fell down in bhutala village udaipur

ग्रामीणों ने अधिकारियों को कई बार चेताया,नहीं दिया ध्यान

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। बडग़ांव पंचायत समिति क्षेत्र के भूताला पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूताला में सोमवार को स्कूल भवन की छत का बड़ा हिस्सा गिर गया। जिस जगह प्लास्टर गिरा वहां कुछ क्षण पहले तक स्कूली बच्चे मौजूद थे, लेकिन संयोग की बात यह रही कि बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

उदयपुर शहर से करीब 27 दूर स्थित भूताला पंचायत के इस बड़े स्कूल की छत काफी दिनों से कमजोर हो चुकी थी। क्षेत्रवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी सूचना भी दे रखी थी, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि सोमवार को अचानक बड़़े हिस्से में छत का प्लास्टर धड़ाम से जमीन पर आ गिरा। संयोग की बात यह है कि जिस जगह प्लास्टर गिरा उस जगह कुछ क्षण पहले तक कई बच्चों की मौजूदगी थी, उनके वहां से हटने के कुछ देर बाद ही यह घटना हो गई। स्कूल परिसर में अचानक हुई इस घटना से एक बारगी छोटे बच्चे तो सहम गए।

हादसा होने के बाद दौड़ते, दस बार आगाह कर चुके बैपरवाह रहे

भूताला के पूर्व सरपंच नारायणसिंह चंदाणा ने इस घटना पर चिंता जताते हुए बताया कि स्कूल भवन की छत का काफी हिस्सा कमजोर हो चुका है। इसकी कई बार मौखिक शिकायत की और लिखित में भी दिया गया। एसएमसी की बैठक में इस मामले की तरफ जिम्मेदारों का ध्यान दिलाया गया, लेकिन किसी ने परवाह नहीं की। प्लास्टर गिरने के बाद जिम्मेदार जरूर हरकत में आए। नारायण सिंह ने बताया कि सीधे तौर पर यह शिक्षा विभाग और पंचायत समिति के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। अब भी कमजोर छत की मजबूती की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो फिर कभी भी ऐसी घटना हो सकती है।

Exit mobile version