जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के एक अधिकारी ने बीती रात आरएएस अधिकारियों के ही वॉट्स-एप ग्रुप में एक ऐसा विवादित मैसेज पोस्ट कर दिया कि उस पर बवाल मचा हुआ है। जहां संगठन उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, तो कुछ अफसर ने उन्हें कई नसीहतें डे डाली हैं। 20 मिनट तक वाट्स-एप ग्र्रुप में यह मैसेज रहा, लेकिन तब तक इसके इतने स्क्रीन शॉट लिए जा चुके थे।
जानकारी के अनुसार इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के ज्वॉइंट सेक्रेटरी केसरलाल मीणा शुक्रवार रात 10.06 बजे आरएएस अफसरों के ग्रुप में एक लंबा-चौड़ा मैसेज पोस्ट किया। इस मैसेज के हर वाक्य में ब्राह्मणों पर कटाक्ष था और हिंदू देवी-देवताओं, हनुमान जी के लिए अपशब्द और अनर्गल बातें लिखी हुई थीं। इस मैसेज में ग्रुप में आते ही कई आरएएस अफसर चौंक गए, जैसे-जैसे आरएएस अफसरों ने इस मैसेज को ग्रुप में पड़ा बवाल मच गया।
कई अफसरों ने इस मैसेज पर आपत्ति जताई तो कई ने नसीहतें दी कि एक अफसर को ऐसे मैसेज भेजना शोभा नहीं देता। करीब 20 मिनट बाद केसरलाल मीणा को गलती का एहसास हुआ और उन्होंने मैसेज को ग्रुप से 10.26 बजे डिलीट कर दिया और ग्रुप से लेफ्ट हो गए। लेकिन तब तक इस मैसेज के कई स्क्रीन शॉट लिए जा चुके थे।
आज सुबह जब यह मैसेज विप्र सेना तक पहुंचा तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और आरएएस अफसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालां कि इसके बाद विवाद बढ़ता देख आरएएस केसरलाल मीणा ने मैसेज को लेकर माफी मांगी है।

