Site iconSite icon AR Live News

सप्ताह भर से उमस तेज: अब मेवाड़ में दो-तीन दिन बारिश के आसार

rain may be in mewar for next two three daysrain may be in mewar for next two three days

गर्मी से मिल सकती राहत

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग के अनुमान अनुसार अगले दो तीन मेंं उदयपुर संभाग में बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद बंधी है। बीती रात बांसवाड़ा, डूंगरपुर में कुछ जगह मध्यम बारिश से गर्मी का असर कम हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में आंध्रप्रदेश व उड़ीसा से लगने वाले बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके धीरे-धीरे और तीव्र होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले दो-तीन दिन उदयपुर व कोटा संभाग के अधिकतर स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकतर जिलों में आगामी दो-तीन दिन छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार है।

उमस के बीच ऋषभदेव में आधा इंच बारिश

शनिवार को उदयपुर सहित मेवाड़ में अधिकांश जगह बादलों की मौजूदगी रही और बादल गरजे भी। शनिवार को दोपहर बाद से शाम साढ़े पांच बजे तक उदयपुर जिले के ऋषभदेव मेंं 15 मिलीमीटर बारिश हुई। बांसवाड़ा के सज्जनगढ में 14, चित्तौड़ के बेगंू में 17,डूंगरपुर के गणेशपुर में 12 मिमी बारिश हुई। राजसमंद जिले में रेलमगरा क्षेत्र के कुरज, धनेरिया और आसपास के गांवों में भी शनिवार को 15 मिनट मध्यम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

बीती रात बांसवाड़ा के शेरगढ़ में 30 मिलीमीटर बारिश

जलसंसाधन विभाग के अनुसार बीती रात बांसवाड़ा के शेरगढ़ में 30 मिलीमीटर, सज्जनगढ़ 27, कुशलगढ़ 21 और गढ़ी में 15 मिमी बारिश हुई। डूंगरपुर के गलियाकोट में 27 और प्रतापगढ़ के अरनोद में 10 मिमी बारिश हुई। उदयपुर संभाग में अब तक जयसमंद में सबसे अधिक कुल 1560 मिमी बारिश हो चुकी है।

जयसमंद डेढ़ फीट हैं खाली

जयसमंद झील में धीरे धीरे पानी की आवक बनी रहने से इसका जलस्तर 27.5 फीट के मुकाबले 26.9 फीट हो गया है। अब डेढ़ फीट पानी और बढऩे पर जयसमंद छलक सकता है। बारिश का क्रम टूटने के बावजूद पिछले सप्ताह भर से जयसमंद के जलस्तर में प्रतिदिन 2 से 3 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। इसको छलकने के लिए इसके जलस्तर में 48 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी और होने की जरूरत है। मौसम विभाग ने दो तीन में बारिश होने का अनुमान लगाया है उससे जयसमंद के छलकने की उम्मीद बंध गई है।

Exit mobile version