Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में ईवा-2022: मेले में शहरवासियों को महिला उद्यमियों द्वारा तैयार लेटेस्ट कलैक्शन मिलेगा

EVA Exhibition 2022 udaipurEVA Exhibition 2022 udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर में “अनुपम महिला क्लब” की ओर से तीन दिवसीय ईवा-2022 मेला आयोजित किया जा रहा है। मेला 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा। आरके सर्किल स्थित कृष्णा वाटिका में आयोजित होने वाले ईवा-2022 में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों की महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे व्यवसाय के उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। ऐसे में यहां शहरवासियों को परिधानों, ज्वैलरी सहित अन्य सैगमेंट का लेटेस्ट और डिजायनर कलैक्शन उपलब्ध होगा।

क्लब की अध्यक्षा प्रेमा दोषी ने बताया कि महिला उद्यमीयों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया जाता है। इस बार ईवा मेले विशाल वॉटरप्रूफ टेंट आकर्षण का केन्द्र रहेगा, साथ ही स्टॉल लगाने वालों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध की जाएंगी।

उपाध्यक्ष ममता वोहरा ने बताया कि कोरोना की वजह से 2 साल तक ईवा मेले का आयोजन नहीं हो सका था। अब जब स्थितियां सामान्य हो रही हैं, अनुपम महिला क्लब की ओर से ईवा मेले को आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर क्लब की सचिव मीनू तलेसरा ने बताया कि स्टॉल बुकिंग के लिए महिला उद्यमी 9414158101, 9414164302, 9414162900, 9413333220 पर संपर्क कर सकती हैं।

Exit mobile version