जयपुर,एआर लाइव न्यूज। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने भारत दौरे के दौरान गुरूवार को अजमेर पहुंची हैं। शेख हसीना के साथ उनका प्रतिनिधिमंडल भी है। प्रोटोकॉल के तहत उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के साथ ही अजमेर के सर्किट हाउस में शेख हसीना को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
अजमेर में शेख हसीना प्रतिनिधिमंडल के साथ सूफी सत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर जाएंगी। यहां वे चादर और अकीदत के फूल पेश कर दोनों मुल्कों में भाईचारे की दुआ करेंगी।
गौरतलब है कि भारत दौरे पर आयीं बांग्लादेश प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की थी और इस दौरान कुशियारा नदी से जल बंटवारे समझौते पर हस्ताक्षर करने के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण समझौते किए थे।

