बीकानेर (एआर लाइव न्यूज)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतबीकानेर रराष्ट्रीय सीमा खाजूवाला के 33 केजीडी के पास 25 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
बीएसएफ 114 बटालियन के जवानों ने खाजूवाला में नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार की तलाशी ली। कार से लगभग 25 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद हुआ।
कार को भी जब्त किया गया
पूछताछ में संतोषजनक जबाब नहीं मिलने पर बीएसएफ ने कार चालक पृथ्वीराज विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। और डोडा पोस्त के साथ कार को भी जब्त किया गया है।

