Site iconSite icon AR Live News

केन्द्रीय मंत्री शेखावत उदयपुर पहुंचे, राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

central minister gajendra singh shekhawat udaipur visit statement on rahul gandhicentral minister gajendra singh shekhawat udaipur visit statement on rahul gandhi

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सोमवार को बीएन कॉलेज के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हो रहे कार्यक्रम में शिरकत करने उदयपुर पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत कर उन्होंने कांग्रेस की महंगाई के विरोध में रैली, राहुल गांधी पर कटाक्ष किए, तो राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार को आड़े हाथ लिया।

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रामलीला मैदान में महंगाई के विरोध में रैली के दौरान राहुल गांधी के आटे को लीटर में बताने की बात पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब यह भी सुनना पड़ रहा है कि आटा और गेहूं लीटर में खरीदना पड़ रहा है। जिस विपक्ष के नेता को आटे-गेहूं के किलो और लीटर में होने का पता नहीं, उनसे इस बात की अपेक्षा नहीं की जानी चाहिए कि देश में महंगाई की दर क्या है।

शेखावत ने कहा कि पिछले 30 सालों में अन्य देशों की तुलना में भारत की महंगाई दर कंट्रोल में है। ऐसे में अन्य देशों की तुलना में भारत की महंगाई दर को आप देख सकते हैं। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए, कि कांग्रेस के राज में महंगाई की क्या दर थी सबको मालूम है।

राजस्थान में बिगड़ रही कानून व्यवस्था

शेखावत ने राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि बलात्कार और आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन गहलोत सरकार कुर्सी बचाने और दिल्ली में हाजिरी लगाने में व्यस्त है। पिछले 4 सालों में जिस तरह से राजस्थान में दुष्कर्म और आपराधिक मामले बढ़े हैं, उससे संत-महापुरुषों की यह धरती शर्मसार होती है, इसके बावजूद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अनर्गल टिप्पणियां करते हैं कि बलात्कार और अन्य घटनाओं के 56 फीसदी मामले ही सच होते हैं।

Exit mobile version