उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। स्व. रंजना भटनागर स्मृति रक्तदान सेवा क्लब द्वारा रंजना भटनागर की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर रखा गया। इसमें रक्तदाताओं ने उत्साह दिखाया।
भटनागर सभा सामुदायिक केन्द्र से 14 उदयपुर में हुए रक्तदान शिविर में 67 यूनिट रक्तदान हुआ। क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र भटनागर ने बताया की स्व.रंजना भटनागर के प्रथम पुण्यतिथि पर ऐसा शिविर हुआ था और जनसेवा का ऐसा कार्य प्रति वर्ष होगा। शिविर में राजस्थान विद्यापीठ के पूर्व वाइस चासलर डॉ.बीपी भटनागर, क्रिकेटर मनोज भटनागर, सरल ब्लॅड बैंक के संस्थापक श्याम सिंघवी और रक्तकोष फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल विश्नोई ने भी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।
रक्तदाओं का सम्मान भी हुआ
रक्तदाता गगन श्रीवास्तव, तत्पर उमेश मनवानी, अशोक जैन, डॉ. विशाल भटनागर, डॉ. विशाल सक्सेना, डॉ. केबी बडोलिया का सम्मान भी किया गया। आयोजकों और अतिथियों ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि रक्तदान करना एक बहुत बड़ी जन सेवा और समाज सेवा है। इसको समाज स्तर पर बढ़ावा मिल रहा है और समय समय पर ऐसे रक्तदान शिविर होते रहने चाहिए। इस अवसर पर गिरीश भटनागर, आदेश कालावत सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

