Site iconSite icon AR Live News

कोरोना काल में बेरोजगार हुए तो करने लगे चोरियां: यू-ट्यूब पर सीखा एटीएम तोड़ने का तरीका और की वारदातें

सायरा, बड़गांव में एटीएम तोड़कर किया था चोरी का प्रयास, ज्वैलरी की दुकान पर की थी चोरी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की सायरा थाना पुलिस ने एटीएम तोड़फोड़-चोरी सहित अन्य वारदातों का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। खासबात यह है कि यह तीनों बदमाश कोरोनाकाल से पहले गुजरात में रसोइए और कारीगरी का काम करते थे। कोरोना के समय बेरोजगार हुए तो शॉर्टकट से पैसा कमाने के लिए एटीएम चोरी करने की योजना बनाई। एटीएम चोरी के लिए यू-ट्यूब पर पूरा तरीका सीखा और फिर वारदातें करना शुरू कर दिया।

एसपी विकास शर्मा ने बताया कि गोगुंदा निवासी लालु पुत्र पुनाजी गमेती, ललीत पुत्र डुंगा गमेती और प्रेमलाल पुत्र परथाजी गमेती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक दिन पहले 1 सितंबर को सायरा स्थित एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर तोड़ने और चोरी का प्रयास किया था। एटीएम से रूपए चोरी नहीं कर पाए तो इन तीनों बदमाशों ने एटीएम के पास स्थित शिव ज्वैलर्स दुकान के ताले तोड़ चोरी की थी। बदमाशों ने इससे पहले भी एटीएम तोड़फोड़ और चोरी का प्रयास, बाइक चोरी, ज्वैलरी दुकान में चोरी का प्रयास कर चुके हैं।

गैंगस्टर की नकल कर बनाया 007 गोगुंदा ग्रुप

एडि.एसपी (मुख्यालय) कुंदन कंवरिया ने बताया कि आरोपियों ने 007 गोगुन्दा नाम से एक ग्रुप बना रखा है। पहले ये लड़के सूरत, राजकोट की तरफ कारीगरी ओर रसोईये का काम-धन्धा करते थे। कोरोना काल के दौरान ये सायरा, गोगुन्दा उनके घर वापस लौट आए।

काम-धन्धा नहीं होने और जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में यूट्यूब से एटीएम तोडने की तकनीक सीखी। उसी अनुसार कटर मशीन ओर ऑक्सीजन व गैस सिलेंडर खरीदे। यह लोग बाईक पर बैठकर शाम के समय एटीएम, ज्वेलरी दुकानो की तीन-चार दिन तक रेकी करते थे और फिर रात में दो-तीन बाईको पर आकर वारदात को अंजाम देते है।

ये वारदातें कबूलीं

पुलिस टीम : कार्रवाई और गिरोह के खुलासे में डीएसपी गिर्वा भुपेन्द्रसिह, थानाधिकारी करनाराम, हेडकांस्टेबल रमाशंकर, कांस्टेबल बाबुलाल, ओमप्रकाश, विशाल, धर्मेन्द्र, हस्तिराम, विजेन्द्र टीम की मुख्य भूमिका रही है।

Exit mobile version