Site iconSite icon AR Live News

घरेलू नौकरानी को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया

suspended bjp leader seema patra arrested by ranchi police for torturing maidsuspended bjp leader seema patra arrested by ranchi police for torturing maid

रांची,(एआर लाइव न्यूज)। झारखंड रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में रहने वाले पूर्व आईएएस की पत्नी भाजपा नेता सीमा पात्रा को बुधवार को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। सीमा पात्रा पर उसकी घरेलू नौकरानी सुनीता (29) को प्रताड़ित करने का अरोप है। मामले के उजागर होने के बाद भाजपा ने भी सीमा पात्रा को निलंबित कर दिया है। सीमा के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज है।

अस्पताल में भर्ती घरेलू नौकरानी सुनीता ने आरोप लगाया है कि सीमा पात्रा ने उसे कई सालों तक बंदी बनाकर रखा था। सुनीता को बचाने में आरोपी सीमा पात्रा के बेटे की भूमिका सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि पात्रा के बेटे ने ही उसके दोस्त और एक अन्य अधिकारी को घर में सुनीता पर हो रही यातनाओं के बारे में बताया था और मदद मांगी थी।

जिसके बाद रांची पुलिस ने पिछले हफ्ते महिला को पात्रा के घर से छुड़ाया था और हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। बताया जा रहा है कि सुनीता को पात्रा के घर से जब पुलिस ने रेस्क्यू किया, उसके शरीर पर गर्म तवे या लोहे की छड़ से दागने जैसी कई चोटें थी और वह खड़ी नहीं हो पा रही थी। सुनीता ने कहा काम करते समय अगर उससे कोई गलती हो जाती थी, तो मैडम पीटती थीं। मेडिकल एग्जामिन के दौरान सुनीता के दांत भी टूटे पाए गए, जिसमें उसने बताया कि यह मैडम की मारपीट से टूटे हैं।

Exit mobile version