Site iconSite icon AR Live News

कैमिकल मुक्त उर्वरकों से बढ़ी है फसलों की गुणवत्ता: किसानों ने सही दरों पर खाद के प्रबंध पर की चर्चा

nm-india-bio dealer distributor meet-chemical-free-fertilizer-for-farmersnm-india-bio dealer distributor meet-chemical-free-fertilizer-for-farmers

एनएम इंडिया बायो का मिलन समारोह

किसानों ने साझा किए अनुभव – कहा एनएम इण्डिया बायो की खाद उपयोग लेने से फसलों की पैदावार और गुणवत्ता में आया है सुधार

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। एनएम इण्डिया बायो की ओर से इंदौर के होटल वाओ में डीलर एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स मिलन समारोह किया गया। समारोह में किसानों को हो रही खाद की कमी एवं महंगे हो रहे उर्वरकों की स्थिति में सही समय पर उत्तम खाद का प्रबंध और सही दरों पर खाद का प्रबंध करने पर चर्चा की गई।

समारोह की अध्यक्षता कंपनी डायरेक्टर नमन पाटीदार, नेहुल पाटीदार और पवन पाटीदार ने की। डीलर एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स को कंपनी के द्वारा बनाई गए विभिन्न प्रकार के खाद एवं उर्वरको के बारे में बताया गया। एनएम इण्डिया बायो कैमिकल मुक्त उर्वरकों का उत्पादन कर रही है, इससे न तो खेत की मिट्टी खराब होती है और न ही फसल की गुणवत्ता को कोई नुकसान पहुंचता है।

निदेशक ने बताया कि अभी बाजार में जो रासायनिक उर्वरक आ रहे हैं, वे काफी महंगे हैं और मिट्टी भी खराब कर रह हैं। रासायनिक उर्वरक के उपयोग से हो रही पैदावार की गुणवत्ता भी खराब हो रही है। किसानों की इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एनएम इंडिया बायो
उदयपुर राजस्थान के उत्पाद वन्डर प्रोम, जियो फोस, जियो पोटाश, फास्फोजिप्सम, इको सील डीई जैसे खादों और उर्वरकों का उत्पादन एवं विक्रय कर रही है,
ताकि रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से किसानो को आ रही समस्याओं का प्रभावी और स्थाई समाधान हो सके।

Exit mobile version