Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर सहित 4 मेडिकल कॉलेजों में स्थापित होगी फिंगरप्रिंट लैब

Fingerprint labFingerprint lab

मुख्यमंत्री ने 23 करोड़ 40 लाख रूपए की दी मंजूरी

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर,जयपुर, जोधपुर व कोटा स्थित मेडिकल कॉलेज में फिंगरप्रिंट लैब की स्थापना के लिए 23 करोड़ 40 लाख की स्वीकृति दी है। लैब स्थापित होनेे से आपराधिक प्रकरणों के सटीक एवं त्वरित अनुसंधान में सहायता मिलेगी।
इस मंजूरी के तहत प्रत्येक प्रयोगशाला पर होगा 5 करोड़ 85 लाख रूपए खर्च होंगे। अशोक गहलोत ने राज्य में लंबित गंभीर आपराधिक प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए मेडिकल कॉलेज में डीएनए फिंगरप्रिंट सुविधाओं का विस्तार करने की घोषणा की थी।

आपराधिक प्रकरणों के सटीक एवं त्वरित अनुसंधान में मिलेगी सहायता

इस राशि से चारों मेडिकल कॉलेज में फिंगरप्रिंट लैब के निर्माण के लिए सिविल वर्क, लैब के संचालन के लिए विभिन्न उपकरण,फर्नीचर, केमिकल एवं कंज्यूमेबल आइटम की खरीद होगी और आवश्यक विभिन्न संवर्गों के पदों का सृजन किया जाएगा। इस स्वीकृति से राज्य में आपराधिक प्रकरणों के सटीक प्रभावी तथा त्वरित अनुसंधान में सहायता मिलेगी तथा पीडि़तों को कम समय में न्याय मिल सकेगा।

Exit mobile version